निःशुल्क रजिस्ट्री
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण संपत्तियों की रजिस्ट्री, स्टाम्प शुल्क, पंचायत उपकर और अन्य पंजीयन शुल्क का पूरा खर्च वहन किया जा रहा है।
योजना का लक्ष्य
राज्य के 55 जिलों में लगभग 48 लाख से अधिक निजी ग्रामीण संपत्तियों को कानूनी मालिकाना हक के दस्तावेज उपलब्ध कराना।
मुख्य लाभ
कानूनी दस्तावेज मिलने से ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग कर आसानी से बैंक लोन ले सकते हैं।
MPeSeva ऐप द्वारा आवेदन प्रक्रिया (नागरिक स्वयं)
यदि भूस्वामी स्वयं सक्षम है तो वह घर बैठे MPeSeva ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकता है। (नोट: यदि भूस्वामी सक्षम नहीं है, तो वह पटवारी के माध्यम से SAARA ऐप से आवेदन करवा सकता है।)
चरण 1
ऐप में लॉगिन करें
- MPeSeva ऐप खोलें। अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP भेजें पर क्लिक करें और प्राप्त 4-अंकों का OTP दर्ज करके लॉगिन करें।
चरण 2
स्वामित्व दस्तावेज़ आवेदन प्रारंभ करें
- होम स्क्रीन पर "स्वामित्व दस्तावेज़" सेवा में "आवेदन करें" चुनें।
- आपकी आईडी से जुड़े भूखंडों की सूची प्रदर्शित होगी। जिस भूखंड के लिए आवेदन करना है, उसका चयन करें।
- (यदि समग्र में eKYC पूर्ण नहीं है, तो भूखंड सूची प्रदर्शित नहीं होगी।)
चरण 3 & 4
भूस्वामी विवरण एवं आधार eKYC
- चयनित भूखंड के "भूस्वामी" टैब पर प्रत्येक भूस्वामी का विवरण देखें।
- "आधार eKYC करें" चुनें। सहमति बॉक्स पर टिक करें और OTP प्रमाणीकरण पूर्ण करें।
- सत्यापन सफल होने पर स्थिति "आधार eKYC पूर्ण" दिखाई देगी।
चरण 5
वीडियो रिकॉर्डिंग (e-KYC वीडियो सत्यापन)
- "वीडियो रिकॉर्ड करें" बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित वाक्य को ज़ोर से और स्पष्ट पढ़ें: "मैं [नाम], पिता [पिता का नाम], स्वामित्व योजना के अंतर्गत अपने भूखंड क्रमांक [...] के पंजीयन हेतु निष्पादन हस्ताक्षर कर इसे ऑनलाइन प्रस्तुत कर रहा हूँ।"
- वाक्य पूरा होने पर "रिकॉर्डिंग रोकें" और सुरक्षित करें।
चरण 6
गवाह जोड़ें (वैकल्पिक स्तर)
- क्या आप अभी गवाह जोड़ना चाहते हैं? 'हाँ' या 'नहीं' का चयन करें।
- हाँ: गवाह के समग्र लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजकर 2 गवाहों का सत्यापन करें।
- नहीं: गवाहों का विवरण पटवारी सत्यापन के समय जोड़ा जाएगा।
चरण 7 & 8
भूखंड विवरण, चतुर्सीमा एवं सबमिशन
- चारों सीमाओं (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम), ड्रोन फोटो एवं लागू उपबंधों की पुष्टि करें।
- सभी भूस्वामियों के वीडियो अपलोड होने के बाद "आवेदन सबमिट करें" पर क्लिक करें।
- सफल सबमिशन पर आवेदन क्रमांक (उदा.
SVY-...) जनरेट होगा।
SAARA ऐप: पटवारी सत्यापन एवं अग्रेषण प्रक्रिया
पटवारी द्वारा प्राप्त आवेदनों का स्थलीय/अभिलेखीय सत्यापन, गवाह प्रविष्टि, निःशुल्क स्टाम्प शुल्क समायोजन एवं ई-हस्ताक्षर की प्रक्रिया।
चरण 1 & 2
लंबित आवेदनों की पहचान
- SAARA ऐप में लॉगिन कर "स्वामित्व दस्तावेज़ सत्यापन एवं सबमिशन" विकल्प चुनें।
- अपने ग्राम का चयन करें और "सत्यापन लंबित" सूची में से संबंधित आवेदन पर "सत्यापन हेतु आगे बढ़ें" क्लिक करें।
चरण 3
भूस्वामी सत्यापन एवं गवाह प्रविष्टि
- भूस्वामी के विवरण और उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए e-KYC वीडियो का अवलोकन करें।
- यदि नागरिक स्तर पर गवाह नहीं जोड़े गए थे, तो यहाँ दोनों गवाहों के मोबाइल नंबर पर OTP भेजकर उनका सत्यापन करें।
- पटवारी स्वयं अपना विवरण भी समग्र-लिंक्ड मोबाइल नंबर से सत्यापित करें।
चरण 4
चतुर्सीमा व उपबंध सत्यापन
- ड्रोन छायाचित्र, चारों सीमाओं का विवरण तथा सड़क/मार्ग स्थिति की पुष्टि करके सुरक्षित करें।
चरण 5
शुल्क एवं फीस का समायोजन (100% शासकीय छूट)
- गाइडलाइन मूल्यांकन, स्टाम्प शुल्क (5%) एवं पंजीयन फीस का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्वामित्व योजना में स्टाम्प शुल्क व उपकर पर पूर्ण छूट लागू रहती है।
- "भुगतान की पुष्टि करें" पर क्लिक करें। शासन/राजस्व विभाग के वॉलेट से शुल्क का समायोजन स्वतः सफलतापूर्वक हो जाएगा।
चरण 6
पटवारी वीडियो रिकॉर्डिंग एवं ई-हस्ताक्षर (e-Sign)
- डीड दस्तावेज़ का पूर्वावलोकन करें।
- पटवारी स्वयं अपना निष्पादन वीडियो रिकॉर्ड करें (कथन: "मैं [पटवारी नाम], हल्का क्रमांक..., भूखंड क्रमांक... हेतु स्वामित्व रजिस्ट्री का निष्पादन स्वीकार करती/करता हूँ")।
- आधार फेस प्रमाणीकरण / C-DAC ऐप के माध्यम से ई-साइन पूर्ण करें।
- सभी पक्षों के e-हस्ताक्षर होने पर "पंजीयन हेतु सबमिट करें" चुनकर आवेदन तहसीलदार को अग्रेषित करें।
SAMPADA 2.0: तहसीलदार स्तर पंजीयन प्रक्रिया
तहसीलदार द्वारा विलेख का अंतिम परीक्षण, पक्षकारों के वीडियो की जांच, डिजिटल मुहर एवं अंतिम पंजीयन निष्पादन।
चरण 1
लंबित आवेदन का चयन
- SAMPADA 2.0 पोर्टल/ऐप में लॉगिन करके "स्वामित्व रजिस्ट्री पूर्णता" मॉड्यूल चुनें।
- "लंबित आवेदन" टैब में संबंधित ग्राम एवं आवेदन आईडी खोजकर "आगे बढ़ें" पर क्लिक करें।
चरण 2
दस्तावेज़ का पूर्वावलोकन एवं घोषणा
- प्रदर्शित रजिस्ट्री डीड प्रारूप का सूक्ष्म परीक्षण करें।
- दस्तावेज़ सही पाए जाने पर निर्धारित घोषणा चेकबॉक्स को टिक करें और "स्वीकार करें और आगे बढ़ें" चुनें।
चरण 3
पक्षकार विवरण एवं प्रस्तुत वीडियो की जांच
- निष्पादक (पटवारी) और द्वितीय पक्षकार (भूस्वामी) के विवरण का मिलान करें।
- "प्रस्तुत वीडियो देखें" पर क्लिक कर दोनों पक्षों की रिकॉर्डिंग देखें।
- संतुष्ट होने पर "पंजीकरण हेतु आगे बढ़ें" पर क्लिक करें।
चरण 4
ई-प्रमाणीकरण, ई-साइन एवं अंतिम पंजीयन
- पंजीकरण मुहर हेतु आधार फेस प्रमाणीकरण अथवा आधार OTP का चयन करें।
- सत्यापन पूर्ण होते ही ई-स्टाम्प मुद्रित होगा और संदेश प्राप्त होगा: "दस्तावेज़ सफलतापूर्वक पंजीकृत हुआ"।
- इसके साथ ही डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित स्वामित्व विलेख (पंजीकृत डीड) नागरिक हेतु डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाता है।
आवेदन की विभिन्न स्थितियां (Application Status Reference)
प्रशिक्षणार्थियों एवं फील्ड अधिकारियों के संदर्भ हेतु आवेदन चक्र की आधिकारिक स्थितियां:
| स्थिति (Status) |
अर्थ एवं विवरण |
| ड्राफ्ट (Draft) |
आवेदन प्रारंभ कर लिया गया है, किंतु अभी तक सबमिट नहीं किया गया है। |
| पटवारी सत्यापन लंबित |
नागरिक द्वारा आवेदन सबमिट किया जा चुका है, किंतु पटवारी द्वारा सत्यापन शेष है। |
| भुगतान लंबित |
शुल्क समायोजन एवं वॉलेट पुष्टिकरण प्रक्रिया हेतु लंबित आवेदन। |
| e-Sign अपूर्ण / लंबित |
पटवारी सत्यापन पूर्ण हो चुका है; भूमिस्वामियों, गवाहों या पटवारी द्वारा डिजिटल ई-हस्ताक्षर किया जाना शेष है। |
| उप-पंजीयक / तहसीलदार को प्रेषित |
सभी आवश्यक ई-हस्ताक्षर पूर्ण हो चुके हैं तथा आवेदन संपदा 2.0 पर अंतिम पंजीयन हेतु अग्रेषित है। |
| पंजीयन पूर्ण |
विलेख का पंजीयन सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है तथा अंतिम पंजीकृत स्वामित्व दस्तावेज़ उपलब्ध है। |